शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

सलमान खान के बारे में रोचक तथ्य


1.सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।
2.उनका जन्म 27 दिसम्बर 1965 को इन्दौर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ।
3.इन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की।
4.सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता 1989 में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया
5.सलमान खान कथानककार सलीम ख़ान और उनकी पहली पत्नी (प्रथम नाम सुशीला चरक) सलमा के ज्येष्ठ पुत्र है।
6.उनके दादा अफगानिस्तान से आकार भारत में मध्य प्रदेश में बस गए थे। उनकी माँ मराठी हिंदू है, सलमान खान ने एक दफ़ा खुद भी कहा है की वे आधे हिंदू व आधे मुस्लिम है।
7.उसकी सौतेली माँ हेलेन, एक पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री है जिन्होंने उनके साथ कुछ फ़िल्मों में साथ काम किया था। उनके दो भाई अरबाज़ ख़ान और शोहेल ख़ान है व बहनें अलवीरा और अर्पिता है।
8.वर्ष 2008 में खान ने अपनी गेम शो दस का दम के साथ छोटे परदे पर उतरे जो अंतरराष्ट्रीय शो पॉवर ऑफ़ टेन  पर आधारित था।
9. सलमान खान एक समर्पित बॉडीबिल्डर हैं। वे प्रतिदिन मेहनत करते हैं और मूवी तथा स्टेज शो में अपनी कमीज उतारने के लिए प्रसिद्ध हैं।
9.अमेरिका की पीपुल पत्रिका द्वारा वर्ष 2004 में इन्हें दुनिया का 7वां सबसे सुंदर पुरूष और भारत के सबसे सुंदर पुरूष का खिताब मिला।
10.   15 जनवरी 2008 को लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में खान की आदमकद मोम की प्रतिमा स्थापित की गई और इस प्रकार संग्रहालय में मोम की प्रतिमा के रूप में दिखाई देने वाले वे चौथे भारतीय अभिनेता बन गए।
11.  28 सितम्बर 2002, को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया। उनकी कार के मुम्बई में एक बेकरी से टकरा जाने से सड़क की पगडण्डी पर सो रहा एक व्यक्ति मारा गया और अन्य तीन इस दुर्घटना में घायल हो गए।
12.17 फरवरी, 2006 को खतरे में पड़ी एक वन्य जाति चिंकारा का शिकार करने के लिए एक वर्ष की जेल भी हुई थी। उच्च अदालत में अपील के दौरान सजा पर रोक लगा दी गई थी। 06 मई 2015 को उन्हें न्यायालय ने हिट एंड रन केस में दोषी मानते हुए 5 वर्ष की सजा सुनाई ।
13. 17 फरवरी, 2006 को खतरे में पड़ी एक वन्य जाति चिंकारा का शिकार करने के लिए एक वर्ष की जेल भी हुई थी। उच्च अदालत में अपील के दौरानसजा पर रोक लगा दी गई थी। 06 मई 2015 को उन्हें न्यायालय ने हिट एंड रन केस में दोषी मानते हुए 5 वर्ष की सजा सुनाई ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें