शनिवार, 10 सितंबर 2016

भारत के सबसे अमीर और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी के बारे मे रोचक तथ्य


1.मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 में यमन में हुआ।
2.फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ती के साथ दुनिया के छत्तीसवें और भारत के पहले सबसे अमीर आदमी हैं।
3. वे रिलायंस इंडस्ट्रीज  के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बडे
शेयर धारक हैं।
4. रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 48 % है। उनकी संपत्ति का मूल्य (फोर्ब्स के अनुसार) 22.2 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिस से वे भारत के सबसे अमीर आदमी साबित होते हैं।
5.मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल  रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी  के बेटे हैं। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस  के मालिक भी हैं।
6.मुकेश अम्बानी की स्कूली शिक्षा अबाय मोरिस्चा स्कूल  मुंबई में हुई तथा कैमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री  उन्होंने UDCT से प्राप्त की, बाद में मुकेश
एमबीए  करने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय  गए किन्तु पहले वर्ष के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी.
7.मुकेश अम्बानी ने 1981 में रिलायंस में काम संभाला और रिलायंस के पुराने ढर्रे के टेक्सटाइल कारोबार को पॉलिएस्टर फाइबर और फिर पेट्रोकेमिकल में आगे बढाया. इस प्रक्रिया में उन्होंने 60 नयी, विश्व स्तर की, विभिन्न तकनीकों से युक्त निर्माण सुविधाओं की रचना को निर्देशित किया,

8.इस से रिलायंस की जो उत्पादन क्षमता 10 लाख टन प्रति वर्ष भी नही थी वह 1 करोड़ 20 लाख टन प्रतिवर्ष हो गयी।

9.मुकेश अम्बानी ने भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (पूर्व में रिलायंस इंफोकॉम) लिमिटेड को स्थापित किया।
10. हालांकि, दोनों भाइयों में अलगाव होने के बाद रिलायंस इंफोकॉम अनिल धीरूभाई अंबानी समूह में चली गयी। अगर दोनों भाई अलग नही हुए होते और मुकेश प्रेजिडेंट बने रहते तो उनकी कुल संपती 85 बिलियन डॉलर होती और वे धरती पर सबसे ज़्यादा अमीर आदमी होते, वह भी एक बड़े अन्तर से.
11.अम्बानी इंडियन प्रीमियर लीग  की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक हैं, जो 2013 में फाईनल में पहुँच पायी. इन्होने मुंबई में धीरू भाई अम्बानी इन्टरनेशनल स्कूल की स्थापना भी की है।
12.मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यो को देखती हैं। उनके तीन बच्चे हैं: आकाश, ईशा और अनंत.

13.मुकेश अम्बानी इस वक्त दुनिया का सबसे महंगा घर बनवा रहे हैं। इसकी कीमत 2 अरब डॉलर है।
14.एन डी टी वी द्वारा कराये गए सार्वजनिक चुनाव में साल 2007 के बिज़नसमैंन ऑफ़ द ईयर चुने गए।
15.यूनाईटेड स्टेटस-इंडिया बिज़नस कौंसिल (USIBC) ने वाशिंगटन में 2007 में "ग्लोबल विज़न" के लिए लीडरशिप अवार्ड दिया.
16.टोटल टेलिकॉम ने अक्टूबर, 2004 में दूरसंचार के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड दिया गया।
        तो दोस्तो कैसी रही जानकारी कमेंट में
                जरुर बताना।
      अगर आपको हमारी वेबसाईट अच्छी    
      लगती है तो BOOKMARK कर लो क्योकिं
      हम आगे और पोस्ट करेंगे। धन्यवाद।
         आपका दोस्त -- अभिषेक सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें